हेमंत गुर्जर, बागली (देवास)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में हुए एक अंधेकत्ल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि भाभी के संबंध के शक में देवर ने साथियों संग हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

देवास जिले की बागली तहसील के कांटाफोड़ में बस चालक कमल की हत्या का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। सोमवार को कांटाफोड़ थाने में प्रेसवार्ता कर बागली एसडीओपी संजय सिंह बैस ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवर किशन को अपनी भाभी और कमल के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में किशन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कमल की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: फर्जी IAS तृप्ति राजपूत मामले में बड़ा खुलासा: विधानसभा के अंदर बनाया वीडियो, ‘लेडी नटवरलाल’ के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

27 अगस्त की रात उमर और इकलेरा के बीच घाटी वाले बाबा के पास सड़क किनारे कमल का शव मिला था। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल से मिले भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ गवाहों और परिजनों से पूछताछ की गई।

जांच में पुलिस सुरमान्या के घने जंगलों तक पहुंची। जहां से इकलेरा के रहने वाले एक और सुतारीपुरा के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिसमें एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m