ग्रेटर नोएडा. एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने रिश्तेदारों को फंसाने के लिए अपने एकलौते बेटे को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस की जांच में हत्या कर की बात सामने आई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्चे के पिता को हिरासत में लिया है. मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
इसे भी पढ़ें- सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की छुट्टी रहेगी, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा- गोमती रिवरफ्रंट पर स्थापित की जाएगी भव्य प्रतिमा
बता दें कि पूरा मामला कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का है. जहां रहने वाला 13 साल का बच्चा 2 दिन पहले लापता हो गया था. परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर रिश्तेदारों पर अपहरण करने का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में पुलिस को कुछ ऐसी बातें पता चली कि, पिता पर शक गहरा गया. पुलिस का शक तब यकीन में बदल गया, जब बच्चे के पिता ने बयान बदल-बदलकर दिए.
इसे भी पढ़ें- ‘चुनाव जीतने के लिए अखिलेश जी…’, लंबे बालों को लेकर ओपी राजभर का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो को लेकर ऐसा क्या कहा?
वहीं जांच के बीच पुलिस को बच्चे की लाश तालाब में मिली. जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे के पिता को हिरासत में लिया. शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि संपत्ति को लेकर बच्चे के पिता का रिश्तेदारों के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था. ऐसे में अपने बेटे की हत्या कर रिश्तेदारों को फंसाने की कोशिश की. हालांकि, आरोपी के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

