कठुआ। पंजाब के जालंधर में हुए धमाकों के बाद जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। पंजाब से लगते सभी बॉर्डर क्षेत्रों, खासकर लखनपुर प्रवेश द्वार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को संभावित आतंकी गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस ने आशंका जताई है कि जालंधर धमाकों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ हो सकता है। साथ ही यह इनपुट भी साझा किया गया है कि आतंकी संगठन कठुआ और आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस और कठुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात माधोपुर और लखनपुर नाकों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने और सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
पंजाब पुलिस की चेतावनी के बाद कठुआ के बमियाल बॉर्डर, कीड़ियां गंडियाल, लखनपुर और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों को 24 घंटे हथियारों और तकनीकी उपकरणों के साथ तैनात रहने को कहा गया है।
सुरक्षा एजेंसियां आगामी Amarnath Yatra को लेकर भी विशेष सतर्कता बरत रही हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की साजिश रच सकते हैं। हालांकि एजेंसियों का कहना है कि किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है।
सूत्रों का कहना है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से आतंकियों की घुसपैठ और बड़ी वारदातों में लगातार नाकामी मिलने से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI दबाव में है। इसी वजह से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को जम्मू-कश्मीर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया जा रहा है।
- सेक्स फॉर जॉब: अफ्रीकी देश में जारी प्रथा से राष्ट्रपति भी हुए तंग, बोले- इसे रोकने के लिए जल्द बने कानून
- कैथल में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 7,308 मामलों का निपटारा, 6.22 करोड़ रुपये की राशि पर बनी सहमति
- हरियाणा की सबसे बड़ी टाउनशिप का भूमि पूजन, NH-334B पर विकास की नई इबारत
- भिवानी में राज्य स्तरीय मुईथाई चैंपियनशिप का आगाज, 216 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का दम
- Spa Center Raid: स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, दर्जन भर लड़के-लड़की पकड़े गए, शहर के स्पा संचालकों में मची भगदड़

