राकेश चतुर्वेदी, बागली /खातेगांव। मध्य प्रदेश के देवास के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई करीब 10 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। प्रेस वार्ता आयोजित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
READ MORE: शादी टूटी तो रची साजिश: बीच चौराहे से युवक का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने बचाई जान
आरोपी महिला के कब्जे से 6.05 तोला सोने के आभूषण, जिसमें एक हार और दो जोड़ी झुमके सहित 4 हजार 640 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार शादी समारोह के दौरान फरियादिया ने अपने जेवर पर्स में रखे थे, जिन्हें आरोपी महिला चोरी कर ले गई थी।
READ MORE: रात में शख्स के साथ होटल में रुकी महिला, अगले दिन बेड पर इस हालत में मिली लाश, प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध महिला की फोटो व वीडियो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किए, जिसके बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

