चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश में व्यापारियों से फिरौती और धमकी के मामलों में गठित SIT और इंदौर क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए रेकी करने वाले गुर्गे सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE: ग्वालियर में ‘इंटरनेशनल’ साइबर गैंग का भंडाफोड़; पाकिस्तान से जुड़े तार, ‘बड़े भैया’ देता था कमांड
उज्जैन से हुई गिरफ्तारी, देवास का कनेक्शन
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार पुलिस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार धरपकड़ कर रही है। ताजा मामले में उज्जैन निवासी सचिन को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचा गया है। इससे पहले पुलिस ने नागदा निवासी राजपाल चंद्रवंत और इंदौर के सोनू उर्फ रितेश खंगार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि सोनू ने ही सचिन को व्यापारियों की रेकी करने का जिम्मा सौंपा था।
हैरी बॉक्सर और ‘कोडेड ऐप’ का जाल
जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि यह गिरोह हैरी बॉक्सर के सीधे संपर्क में था। अपराधियों ने बातचीत के लिए सामान्य कॉल के बजाय एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन का सहारा लिया था। इस एप्लिकेश के माध्यम से कोडवर्ड में बातचीत हुई करती थी। फिरौती कितनी मांगनी है और किसे निशाना बनाना है, इसके निर्देश कोड वर्ड में दिए जाते थे। जिसके बाद पुलिस ने व्हाट्सएप कॉलिंग और वॉयस मैसेज के डेटा को ट्रैक कर इस गिरोह की कड़ियों को जोड़ा।
शहर के नामी बिल्डर थे निशाने पर
पिछले दिनों इंदौर के दो नामी कारोबारियों को जान से मारने की धमकी और करोड़ों की फिरौती के मैसेज मिले थे। इनमें से एक मामला बिल्डर विवेक दम्मणी से जुड़ा है। सचिन इन्हीं व्यापारियों की गतिविधियों पर नजर रखता था और गिरोह को पल-पल की अपडेट देता था।
ये भी पढ़ें : ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत पुलिस को मिली सफलता, 48 घंटे में 10 लाख की चोरी का खुलासा; महिला आरोपी गिरफ्तार
डर से प्रदेश छोड़ भागे कई गुर्गे
क्राइम ब्रांच की इस सख्त कार्रवाई के बाद गिरोह के कई अन्य सदस्य भूमिगत हो गए हैं या प्रदेश से बाहर भाग चुके हैं। पुलिस का मानना है कि शहर में इनका एक बड़ा लोकल नेटवर्क सक्रिय है। डीसीपी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां संभव हैं और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे किए जाएंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

