बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल शहर के बस स्टैंड के पीछे स्थित पुराने आरटीओ ग्राउंड में शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
READ MORE: क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: बिश्नोई गैंग का ‘रेकी मास्टर’ गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर से जुड़े थे तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव संदिग्ध हालत में मैदान में पड़ा मिला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: शादी टूटी तो रची साजिश: बीच चौराहे से युवक का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने बचाई जान
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

