शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री आज भेरूंदा से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (PMGSY-IV) और पीएम जनमन योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
मध्य प्रदेश में PMGSY-IV का शुभारंभ, सीहोर को मिलीं 81 नई सड़कें
इस योजना के तहत प्रदेश में 1763 करोड़ रूपए की लागत से 2117 किमी लंबी 963 सड़कों का निर्माण होगा। जिसमें सीहोर जिले में 165 करोड़ रूपए से 81 नई सड़कें बनेंगी, जिससे 84 बसाहटों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के तीन जिलों—सीहोर, गुना और शिवपुरी के तूफानी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। आज के दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि गुना जिले के लिए होगी, जहां अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे भेरूंदा जिला सीहोर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना IV अंतर्गत नवीन स्वीकृत कार्यों का शुभारंभ करेंगे, दोपहर 1:35 पर भेरूंदा से गुना के लिए रवाना होंगे। गुना में कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और शाम 4: 40 बजे कूनो जिला शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गुना को ₹1189 करोड़ की सौगात, अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुना जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे क्षेत्र के विकास के लिए 1189 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण मावन में स्थापित होने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास है। अडानी ग्रुप द्वारा 1059 करोड़ रूपए की लागत से 32 हेक्टेयर में यह फैक्ट्री बनायी जा रही है।
सावधान भोपाल! आज 40 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगी बिजली कटौती
राजधानी में मेंटेनेंस कार्यों के चलते आज शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में बिजली की भारी कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, कटौती का समय ढाई घंटे से लेकर 7 घंटे तक हो सकता है।
प्रभावित इलाके और समय-
सुबह 10:00 – दोपहर 2:00: भारत नगर, छत्रसाल नगर, मालवीय नगर, आंचल कॉम्प्लेक्स।
सुबह 10:00 – शाम 4:00: गोविंदपुरा मार्केट, इब्राहिमगंज, शांति नगर, न्यू सिंधी कॉलोनी।
सुबह 10:00 – शाम 5:00: चंबल, बिजली नगर कॉलोनी।
सुबह 11:30 – दोपहर 2:00: भानपुर, कोलुआ, विजय नगर, बजरिया, द्वारका नगर।
नेशनल लोक अदालत में न्याय का महाकुंभ, एक ही दिन में सुलझे 17 हजार से ज्यादा मामले
राजधानी भोपाल में आयोजित साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का शानदार समापन हुआ। आपसी समझौते और त्वरित न्याय के सिद्धांत पर आधारित इस अदालत में हजारों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित 61 खंडपीठों ने रिकॉर्ड स्तर पर प्रकरणों का निराकरण किया।
17,517 प्रकरणों का निपटारा
इस बार लोक अदालत में कुल 17,517 मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया गया। इसमें 2963 लंबित मामले, 14554 मामले जो कोर्ट पहुंचने से पहले ही सुलझा दिया गया शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

