ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत हो गई थी. अब ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध बंद होने के बाद उनके पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई का अंतिम संस्कार किया जाएगा. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेदेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.
भारत की ओर से अभी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आयी है कि पीएम मोदी खुद जाएंगे या कोई अन्य प्रतिनिधि समारोह में शामिल होगा.
ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार करने जा रहा है. अयातुल्लाह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार और दफन समारोह में शामिल होने के लिए भारत को औपचारिक निमंत्रण भेजा है. तीन दशकों तक ईरान पर शासन करने वाले खामेनेई की मौत 28 फरवरी को हुई थी. अंतिम संस्कार समारोह 5 जुलाई से 9 जुलाई कर आयोजित किए जाएंगे. अली खामेनेई का लंबे समय तक चलने वाला संस्कार उनकी मौत के चार महीने बाद किया जा रहा है.
अंतिम संस्कार के दौरान तेहरान, कोम, नजफ, करबला और मशहद में कई धार्मिक और राजकीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
अंतिम संस्कार तेहरान और कोम में 5,6 और 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। अंतिम समारोह 9 जुलाई को मशहद शहर में होगा. 6 जुलाई को तेहरान में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे. 7 जुलाई को पवित्र शहर क़ोम में समारोह होगा. अंत में 9 जुलाई को मशहद के इमाम रज़ा दरगाह में उन्हें दफनाया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

