संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से शिक्षक और छात्र के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक पर छात्राओं को टॉफी का लालच देकर गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को निलंबित कर दिया है। वहीं केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस फरार शिक्षक की तलाश में जुटी हुई है।
उमरिया के एक स्कूल के सहायक शिक्षक कोमलचंद गुप्ता पर गंभीर आरोप लगे है। छात्राओं का आरोप है कि टीचर उन्हें टॉफी का लालच देकर मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाते है। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की है। जिसके आधार पर पुलिस ने शिक्षक कोमलचंद गुप्ता के खिलाफ 11 सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: अवैध संबंधों के शक ने ली जान, देवर ने साथियों संग मिलकर भाभी को मार डाला; तीन गिरफ्तार
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इधर, केस दर्ज होने के बाद से कोमलचंद गुप्ता फरार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर की धरपकड़ तेज कर दी है। इस पूरे मामले में एसडीओपी पीएल सिंह ने बताया कि शिक्षक कोमलचंद के द्वारा नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील कृत्य करने की शिकायत थी। जिस पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


