चंडीगढ़: पंजाब में हुई लगातार बारिश के बाद सुखना झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रात करीब 8:30 बजे झील का रेडियल गेट नंबर-1 तीन इंच तक खोल दिया. झील का जलस्तर 1162.95 फीट तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी की निकासी और संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया. इसके साथ ही आसपास के बारिशदो को सावधान रहने की अपील की गई है.
आपको बता दें कि झील में पानी बढ़ने की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी. ऐसे में पानी के स्तर को देख कर गेट खोलने का निर्णय लिया गया. प्रशासन ने झील से पानी छोड़े जाने की जानकारी पहले ही चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के डिप्टी कमिश्नरों को दे दी है. साथ ही निचले इलाकों में सतर्क रहने और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी एहतियाती इंतजाम करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.
इंजीनियरिंग विभाग ने सुखना झील के रेगुलेटर एंड पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है. मानसून के दौरान जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.प्रशासन का कहना है कि इन इंतजामों का उद्देश्य झील के जलस्तर को नियंत्रित रखना और कैचमेंट क्षेत्र से आने वाले अतिरिक्त पानी के कारण सरकारी संपत्ति व बुनियादी ढांचे को किसी भी नुकसान से बचाना है.
मौसम की स्थिति और जलस्तर के अनुसार आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि इस बार पंजाब और पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हुई है, जिसके कारण पंजाब के कई नदी झील का पानी बढ़ा है.
- SIR : उत्तराखंड में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, 23 लाख की सुनवाई पूरी, 1.10 लाख को फिर मौका
- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए जल्द दिए जाएंगे 1,300 ई-ऑटो परमिट; जानें पात्रता
- ‘अपराधियों की खैर नहीं!’ शामली में अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी ने अफसरों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
- प्रेमी के साथ रहने की चाहत में पति का कत्ल: पिकअप से कुचलवाकर की हत्या, पुलिस ने झामुमो जिलाध्यक्ष की बेटी समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- कैलिफोर्निया में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लिया


