Today’s Top News: जगदलपुर/बीजापुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब (Deep Depression) के प्रभाव से ओडिशा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। ओडिशा के कई जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं। इसी मौसम प्रणाली के प्रभाव और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिले में भी 25 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

बिलासपुर। एक नाबालिग बच्ची ने अपने ही भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में बिक रहे पान मसाला को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पानराज पान मसाला और सितार पान मसाला के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने दोनों उत्पादों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। मामला 22 अप्रैल 2026 को लिए गए नमूनों का है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने दोनों उत्पादों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों उत्पादों को असुरक्षित पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय विद्यालयों में 5 हजार नियमित पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। CBI ने आरोपी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस वक्त पकड़ा, जब वह दुबई से भारत पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हैदराबाद के स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई : हैदराबाद एयरपोर्ट से CBI ने अभिषेक को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन निश्चय : गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 111 किलो गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
Bastar Flood Alert: इंद्रावती नदी का बढ़ेगा जलस्तर, 43 गांवों पर बाढ़ का खतरा; प्रशासन और SDRF अलर्ट
बस्तर दशहरा की दूसरी बड़ी रस्म ‘डेरी गड़ाई’ संपन्न, अब शुरू होगा रथ निर्माण का विधान…
कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में विवाद, डंडे से की गई मारपीट, वारदात का वीडियो वायरल
स्कूली छात्राओं के DJ पर डांस का वीडियो वायरल, प्रधान पाठक को शोकॉज नोटिस
भाजपा ने जिला संगठन और चुनाव प्रभारी किया नियुक्त, गोपाल साहू को मिली सरगुजा जिला की जिम्मेदारी…
132 किलो गांजा के साथ दो तस्कर अरेस्ट: इनोवा कार से कर रहे थे तस्करी, 81.20 लाख का माल जब्त
क्या ‘कर्मवीर’ पाट पाएंगे सत्ता और संगठन की खाई? छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव का विश्लेषण
स्मृति ईरानी को BJP के प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- वनवास खत्म हुआ, घायल शेरनी हैं…
CG News : गणेश विसर्जन में तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, साउंड सिस्टम समेत दो वाहन जब्त
आत्महत्या की दो घटनाएं: युवक ने लगाई फांसी, तो किसान ने खाया कीटनाशक, मामले की जांच में जुटी पुलिस
झीरम मामले में राहुल गांधी से मिलेंगे कांग्रेसी नेता, 26 को दिल्ली में बनाएंगे रणनीति
तेज रफ्तार का कहर: कहीं आपस में भिड़ी बाइक, तो कहीं बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, एक की मौत कई घायल
आसमानी आफत का कहर: गाज गिरने से एक की मौत, 3 की हालत गंभीर
जंगल किनारे नाले में मिली अज्ञात युवती की लाश, इधर तालाब में तैरता मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


