Today’s Top News : बिलासपुर। पूर्व मंत्री भाजपा नेता राजेश मूणत से जुड़े बहुचर्चित सेक्स सीडी केस में आपराधिक अभियोग लगाने के सत्र न्यायालय के आदेश को विनोद वर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी है। विनोद वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार थे। याचिका की सुनवाई जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल के सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।

narayana

रायपुर। एक जुलाई 2026 से नई रोजगार गारंटी व्यवस्था लागू होगी। विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के तहत अब 100 के बजाय 125 दिन के काम मिलेंगे और15 दिनों में मजदूरी का भुगतान होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक ग्रामीण परिवार के इच्छुक वयस्क सदस्यों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की वैधानिक गारंटी मिलेगी। यह वर्तमान 100 दिनों की सीमा से 25 प्रतिशत अधिक है।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 500-500 रुपये के नकली नोट अपने घर में ही छाप रहा था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

आरंग। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला आरंग से सामने आया है, जहां नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मोबाइल समेत पैसे लूटकर फरार हो गए। ये पूरी वारदात युवक के 5 साल के बेटे के सामने हुई। इस चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।

महासमुंद। मौसम में आया बदलाव कई लोगों के लिए दुस्वप्न की तरह रहा. आकाशीय बिजली गिरने से जहां खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की मौत हो गई, वहीं एक खपरैल वाले घर में आग लग गई. पहली घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है. ग्राम पिरदा छापाडबरी खार निवासी धर्मसिंह गोंड (50 वर्ष) अपने पिता पुनीत राम गोंड (70 वर्ष) के साथ बीती रात मूंगफली खेत की रखवाली के लिए परसा पेड़ पर बनाए मचान पर सोया था. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जहां धर्मसिंह गोंड की मौत हो गई, वहीं पिता पुनीत राम गोंड घायल हो गया. घायल पिता को इलाज के लिए तुमगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है.

दूसरी घटना कोमाखान थाना क्षेत्र की है, जहां ग्राम बाघामुड़ा में सुबह- सुबह आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन के खपरैल के घर आग लग गई. आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान व गाड़ियों का सीट जल गया. आग लगने के दौरान पूरा परिवार खपरैल वाले मकान से सटे दो कमरों में था, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महासमुंद व बागबाहरा की फायर ब्रिगेड वाहन ने आग पर काबू पाया.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

Sex सीडी कांड : विनोद वर्मा पहुंचे हाईकोर्ट, सत्र न्यायालय के आदेश को दी चुनौती, कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब

एक जुलाई से लागू होगी नई रोजगार गारंटी व्यवस्था, 100 के बजाय 125 दिन मिलेंगे काम, 15 दिनों में मजदूरी का भुगतान

Fake Currency Busted : छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 लाख से अधिक जाली करेंसी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बेटे के सामने पिता से लूट: चाकू मारकर मोबाइल समेत पैसे लेकर फरार हुए तीन नकाबपोश बदमाश, पुलिस ने की घेराबंदी

आकाशीय बिजली का कहर: खपरैल वाले घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

सुशासन तिहार में उठी ‘गोवा ब्रांड’ शराब उपलब्ध कराने की मांग, डिमांड सुनकर मंत्री भी मुस्कुराए

CG BREAKING NEWS: रायपुर के फार्म हाउस में पुलिस आरक्षक की मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश

Raipur News : कांग्रेस नेता को स्विमिंग पूल में नहाते वक्त आया हार्टअटैक, दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

बस्तर में 19 को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लेंगे बैठक, सीएम साय ने की तैयारियों की समीक्षा

मामा ने भांजे को लगाया चूना: फर्जी सॉफ्टवेयर कंपनी में CTO का पद दिलाने ऐंठे 44 लाख रुपये, आरोपी मामा समेत 2 मुंबई से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी 400 से ज्यादा नई डायल 112 गाड़ियां, हाई सिक्योरिटी फीचर्स और आधुनिक तकनीक से हैं लैस, गृहमंत्री अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

CG News : अपर कलेक्टर पर करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, जांच समिति गठित

मैं ही गुलाब कमरो हूं… पूर्व कांग्रेस विधायक और महिला तहसीलदार के बीच तीखी बहस, देखें वीडियो

पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अवैध भंडारण पर कार्रवाई: 620 लीटर डीजल जब्त, एक आरोपी भी गिरफ्तार

रेंज साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के 3 शातिर गिरफ्तार, कई लोगों से की थी करोड़ों की ठगी

खबर का असर: हरकत में आबकारी विभाग, ओवर रेटिंग पर लगाम लगाने शराब दुकान में तैनात रहेंगे दो आरक्षक

पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच कलेक्टर का नया फरमान: फ्यूल लिमिट तय, बाइक को 300 और कार को 1000 रुपए से ज्यादा नहीं मिलेगा ईंधन

CG में मर्डर से सनसनी: शराब पीने से मना करने पर की हत्या, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर: सिम्पलेक्स एमडी संगीता शाह ने जारी की आम सूचना, DSP पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप…

शासकीय कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की मांग, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्र

शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभरा छत्तीसगढ़, मिला ‘हाई परफॉर्मर’ का दर्जा, देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की कतार में हुआ शामिल…

मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ेगी रोड़ कनेक्टिविटीः जबलपुर–मंडला–चिल्पी NH-30 फोरलेन परियोजना की DPR तैयार, MP-CG सड़क परिवहन को मिलेगी रफ्तार

बड़ा कदम: अब कॉलोनियों-बाजारों में होंगे चार्जिंग प्वाइंट, हाइवे पर हर 25 किमी में किया गया अनिवार्य…

पानी के लिए हाहाकार : गुस्साए वार्डवासियों ने लगाया पोस्टर, कहा – वार्ड में नेताओं, अधिकारियों का प्रवेश बैन

IGKV का 11वां दीक्षांत समारोह : 1,880 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल डेका और CM साय हुए शामिल

बड़ी खबर: शहरों में 9 साल से सरकारी भूमि पर जमे लोगों को मिलेगा पट्टा, जानिए क्या रखी गई है शर्तें…

CG Accident News : रफ्तार ने बरपाया कहर, पिकअप की टक्कर से 2 साल के मासूम की मौत

मैनपावर सप्लाई घोटाला: अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- आर्थिक अपराध सामान्य नहीं, देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा

अवैध खाद भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम को भी किया गया सील

सुरक्षा के घेरे में पेट्रोल पंप: पुलिस ने चस्पा किए आपातकालीन नंबर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फर्जी निवास प्रमाण पत्र के जरिए सीआरपीएफ में नौकरी, जगदलपुर से गिरफ्तार हुआ जवान…

CG News : हाईकोर्ट ने पूछा – गोधाम के बावजूद सड़कों पर मवेशी क्यो?, सरकार ने कहा – व्यवस्था सुधारने नियुक्त करेंगे नोडल अधिकारी

खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान का अलिखित नियम, “रेट से ज्यादा पैसे दो, वरना लाइन में लगे रहो“

भारत सरकार के भूमि संसाधन सचिव ने ली समीक्षा बैठक, पीएम सिंचाई योजना, डिजिटल राजस्व सुधार और ई-पंजीयन की प्रगति पर हुई चर्चा

पुलिया से गिरा आम से लदा पिकअप: चालक की हुई मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

रायपुर के युवा कलाकार उत्तम साहू का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, OSOA में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक टेराकोटा कला को दिलाई नई पहचान

रायपुर में करोड़ों के नशीले पदार्थ नष्ट : गांजा-हेरोइन समेत भारी मात्रा में ड्रग्स को प्लांट में किया गया डिस्पोज