Rajasthan Politics: गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने अभियान की धीमी गति पर असंतोष जताया। भाजपा को 15 अक्टूबर तक प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक मात्र 23 लाख सदस्य ही बन पाए हैं।

सदस्यता अभियान का धीमा प्रदर्शन
बैठक में संतोष ने पूछा कि सदस्यता के आंकड़े कम क्यों हैं, तो संयोजकों ने बताया कि बारिश और खेती के कारण अभियान सुस्त पड़ा है। इस पर संतोष ने कहा कि अगर लोग खेतों में व्यस्त हैं, तो वहीं जाकर उन्हें सदस्य बनाया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और सदस्यता अभियान में व्यक्तिगत रेफरल की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
विपक्ष पर हमला
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बैठक में कहा कि विपक्ष अराजकता का माहौल बना रहा है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह विदेश जाकर देश की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की एकता और संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं, और इसी उत्साह से देशभर में लोग भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ रहे हैं।
आगामी रणनीति
सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान का पहला चरण समाप्त हो चुका है और अब 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलेगा। इस दौरान तीन महा अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें 29 सितंबर को “मन की बात”, 5-6 अक्टूबर और 13-14 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने की योजना है।
कार्यकर्ता भाजपा की ताकत
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही सीटों की संख्या में कमी आई हो, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है और 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है।
पढ़ें ये खबरें भी
- मोदी सरकार का बड़ा फैसला … अब पेट्रोल में 85% एथेनॉल ! सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन
- Rajasthan Census 2027: राजस्थान में 1 मई से जनगणना शुरू, सीएम भजनलाल ने शेयर किया लिंक, अब घर बैठे खुद भरें अपनी डिटेल
- ब्रेकअप से आहत युवक ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड को ठहराया मौत का जिम्मेदार, कहा- वो बदल गई
- सोनम रघुवंशी की जमानत पर बवाल: राजा के परिवार का फूटा गुस्सा, कहा- ”न्याय नहीं मिला तो सामूहिक आत्महत्या करेंगे”
- Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2026 : 10वीं में 77.15% और 12वीं में 83.04% छात्र पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी

