प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में नक्सलवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ शब्द बोला था. पीएम मोदी के बयान के बाद ‘दिमागी नक्सल’ शब्द पर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर इस बयान पलटवार किया है. पी. चिदंबरम ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है.

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है. कांग्रेस ने इसे खोखली बयानबाजी कहा. कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने वाला बयान बताया है.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सरकार की कार्रवाई के कारण सशस्त्र नक्सलवाद अब लगभग खत्म होने की स्थिति में है. उन्होंने कहा कि जंगलों में हथियारबंद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है. लेकिन नक्सली विचारधारा रखने वाले ‘दिमागी नक्सल’ अभी भी मौजूद है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी के इसी बयान पर पलटवार करते हुए तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा ‘I am proud to be a dimagi naxal !’

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि पीएम पहले अपने विरोधियों को ‘शहरी नक्सल’ कहते थे और अब ‘दिमागी नक्सल’ कह रहे हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के बयान की आलोचना की. 

आज प्रधानमंत्री लाल किले से अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए ‘मानसिक नक्सली’ (वैचारिक नक्सली) शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं.जयराम रमेश ने इसे प्रधानमंत्री की हताशा का स्पष्ट संकेत बताया. कांग्रेस नेता ने कहा केंद्र सरकार नियमित रूप से अपने आलोचकों को बदनाम करती है.

माकपा महासचिव एम ए बेबी ने कहा कि उनकी पार्टी नक्सलवाद का विरोध करती है, लेकिन सरकार पर माओवादियों से निपटने में कानून और संविधान का उल्लंघन करने के भी खिलाफ है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m