पटियाला. भाजपा नेता परनीत कौर ने पटियाला में पुलिस लाइन थाने के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। परनीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख जय इंदर कौर और अन्य भाजपा नेताओं ने पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए SSP कार्यालय के सामने धरना दिया है।
पंचायत चुनावों के दौरान चली थी गोली
बता दें कि सनौर के गांव खड्डा में पंचायत चुनावों के दौरान फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया गया था। भाजपा नेताओं की मांग है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी परनीत कौर ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर सनौर में प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो यह आंदोलन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

पटियाला जिले में कुल नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। पटियाला में आठ ब्लॉक हैं और कुल 1022 पंचायतें हैं। पंजाब में काफी लंबे इंतजार के बाद 15 अक्टूबर 2024 को पंचायत चुनाव हुए। पंजाब राज्य के चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी। इस चुनाव में पंजाब के लिए 13,237 सरपंच और 83,437 पंच चुने गए।
- CG News : महुआ बीनने गए थे दंपति, मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी घायल
- दिल्ली के पालम हादसे में प्रशासन पर सवाल, सियासत गरमाई, सरकार ने पूरे शहर में फायर ऑडिट का ऐलान किया
- ईरान युद्ध पर कांग्रेस में बगावत, मोदी सरकार की विदेश नीति के साथ खड़े हुए ये दिग्गज नेता, जमकर की तारीफ
- CM नीतीश के ‘समृद्धि यात्रा’ का अंतिम दिन आज, गयाजी और औरंगाबाद को देंगे अरबों की सौगात
- CG Morning News : सीएम साय विधानसभा की कार्यवाही में लेंगे हिस्सा, महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन, चेट्रीचंड्र पर आज निकलेगी शोभायात्रा, तीन दिन मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध, भाटापारा सेक्शन में 8 ट्रेनें रहेगी रद्द

