Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के कारण हवा में नमी बढ़ गई है और तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। खासकर सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को कंबल निकालने पर मजबूर कर दिया है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और चार से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में दिन के समय हल्की बढ़ोतरी और रात में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की और गिरावट हो सकती है।
नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन रातों में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस बार सर्दियों में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bitcoin Price Crash 2026 : रोजाना गिर रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत, क्या 2025 की तरह बना पाएगा नया रिकॉर्ड ?
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः पेड़ से टकराकर खाईं में गिरी कार, पिता-पुत्र और मामा की मौत, मंजर देख सहम उठे लोग
- Stock in Focus Today : Ola Electric, इंजीनियर्स इंडिया समेत ये स्टॉक पर रखिए फोकस, हो सकती है कमाई !
- Bilaspur News Update : बाइक हादसे में दो युवकों की मौत, अपार आईडी में लापरवाही पर 15 स्कूलों को नोटिस, मूर्तियां खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो छात्राओं ने फांसी लगाकर दी जान, अंतर्राज्यीय वन तस्कर गिरोह पर शिकंजा
- तनाव भरे दौर में राहत की पहल: प्रोफेसरों को सिखाए जा रहे स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर, कॉन्फ्लिक्ट हैंडलिंग व टीम बिल्डिंग पर विशेष प्रशिक्षण, PM-USHA के तहत पहल


