Rajasthan Politics: राजस्थान के डीग जिले की कामां विधायक नौक्षम चौधरी के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कांग्रेस समर्थित प्रधान को हटाकर बीजेपी समर्थित व्यक्ति को बिठाना चाहिए. इस बयान पर अब खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नाराजगी जताई और कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को हटाना पार्टी की परंपरा नहीं है.

राठौड़ ने दिया कड़ा संदेश
मदन राठौड़ ने साफ कहा, चुनी हुई सरकारों को गिराना कांग्रेस की आदत रही है. बीजेपी कभी ऐसा नहीं करती. उन्होंने नौक्षम चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा है और चेतावनी दी है कि सार्वजनिक मंच पर बयान देने से पहले सोच-समझकर बोलना होगा.
कैसे भड़की विवाद की चिंगारी
कामां और पहाड़ी में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नौक्षम चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पर अप्रत्यक्ष हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाया कि नगर पंचायतों में अभी भी कांग्रेस प्रधान क्यों बैठे हैं और कहा कि इन्हें हटाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को बिठाना चाहिए. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पार्टी को असहज कर गया.
कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा, बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है. विधायक ने खुद सच उजागर कर दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हर सरकार बदलने पर चुने हुए प्रतिनिधियों को हटाना शुरू हो गया, तो वोटों का कोई मूल्य नहीं रहेगा. वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह बयान बीजेपी की अलोकतांत्रिक सोच को उजागर करता है और मंत्री-विधायक की आपसी खींचतान सामने लाता है.
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा पार्षद पति के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज, 15 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता ने दबाव और केस वापस लेने की धमकी देने का लगाया आरोप
- VIDEO : गन के साथ रील बनाकर हीरोपंती दिखाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस की गिरफ्त में आते ही बोला- गलती हो गई, ऐसे रील न बनाएं
- साइकिल से भारत यात्रा पर निकली आशा मालवीय: धार के पीथमपुर में हुआ स्वागत, 7500 KM का करेगी सफर
- वृंदावन के नवनिर्मित होटल में लगी आग, बच्ची सहित महिला घायल, क्रेन से निकाले फंसे लोग
- आदिवासी फैक्ट्री कर्मी की हत्या : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फैक्ट्री प्रबंधन के रवैये पर कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी, पीसीसी चीफ बैज ने मृतक के परिजनों से की चर्चा

