चंडीगढ़। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सक्रिय राजनीति में वापसी को लेकर उनकी पत्नी ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यदि कांग्रेस हाईकमान सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो वह सक्रिय राजनीति में वापस आ जाएंगे। इस बयान की पंजाब कांग्रेस के साथ अन्य पार्टीयों में भी चर्चा तेज हो गई है।
नवजोत कौर के अलावा खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कांग्रेस के साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री का ताज उसे ही मिलेगा, जो 500 करोड़ का सूटकेट देता है। सिद्धू के इस बयान के बाद आप में भी इसे लेकर चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि लोकभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, ‘हम पंजाब और पंजाबियत की बात करते है, पर हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं है जिसे हम किसी पार्टी को देकर सीएम की कुर्सी हासिल कर लें,उन्होंने इस बयान से साफ कर दिया है कि जो पैसा देता है वही मुख्यमंत्री बन सकता है।
- IND vs NAM, T20 World Cup 2026: नामीबिया ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानिए पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- स्कूलों में बच्चों के स्टंट पर बाल आयोग ने लिया संज्ञान, कलेक्टर-डीईओ को लिखा पत्र, ऐसी घटनाओं के लिए स्कूल प्रबंधन से किया जाएगा जवाब तलब…
- हत्या है या फिर कुछ और ? संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े से लटका मिला किशोर का शव, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
- श्रमिकों के बच्चे भी भरेंगे सपनों को उड़ान… CM रेखा गुप्ता ने सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की 12.40 करोड़ की शिक्षा सहायता
- रोहतास में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएस कार्यालय का किया घेराव, वेतन भुगतान सहित कई मांगें

