Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष-2026-27 का बजट पेश कर दिया है। सुबह 11 बजे से निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड लगातार 9वीं बार बेजट पेश कर रहीं हैं। बजट से पहले कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट की मंजूरी दी गई।
वित्त मंत्री ने देश में बही समुद्री विमान बनाने का ऐलान किया। साथ ही वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत केंद्र बनाने की घोषणा की। जबकि देश में ‘7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की बात कही।
सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सल सर्विस पर ध्यान दिया है। इससे 7% की ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिली है। हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे। हम ग्लोबल मार्केट के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के विजन के साथ अलाइन रहेंगे।

वित्त मंत्री सीतारमण ने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा- सर, आपकी इजाजत से मैं संसद में 16वें फाइनेंस कमीशन की रिपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी कॉपी में रखना चाहती हूं। वित्त मंत्री ने कहा कि PM मोदी की अगुआई में सरकार ने लगातार काम किया है। सीतारमण ने कहा- आदरणीय स्पीकर सर, माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन मौके पर मैं बजट पेश कर रही हूं। हमने 12 साल पहले सरकार संभाली, तब से देश के आर्थिक हालात बेहतर हुए हैं। पीएम मोदी की अगुआई में हमारी सरकार ने लगातार काम किया है। आत्मनिर्भरता के मंत्री पर चलते हुए हमने घरेलू प्रोडक्शन, राजकोषीय घाटे पर नजर रखी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। इस दौरान ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाकर बजट पेश करने की अनुमति प्रदान की।
हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर पेश किया बजट
बजट-2026 के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। यह तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई की विरासत दिखाती है। यह मेजेंटा कट्टम कांजीवरम साड़ी है, जिसमें हल्के सुनहरे भूरे के चेक यानी कट्टम हैं। इसमें कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागे का काम किया गया है। वित्त मंत्री खुद तमिल हैं। इसलिए उन्होंने अपने गृह राज्य की साड़ी पहनी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


