Bilaspur News Update : बिलासपुर. सर्व सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी रविवार को भारत बंद का आव्हान किया गया है. इसके तहत बिलासपुर सर्व सवर्ण समाज द्वारा बिलासपुर बंद कराया जाएगा. इस बंद को विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है. सवर्ण समाज का कहना है कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस बंद के दौरान सभी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. सर्व समाज एक साथ एकत्रित होकर रविवार सुबह 9 बजे बिलासपुर बंद कराने नेहरू चौक से निकलेंगे. इस भारत बंद को विभिन्न समाजों और व्यापारीक संगठनों का समर्थन प्राप्त है. 1 फरवरी रविवार बंद के लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने यूजीसी के काले कानून के विरोध में इस बंद में सहयोग करने की बात कही है. सर्व सवर्ण समाज द्वारा 1 फरवरी रविवार को भारत बंद बिलासपुर बंद रखा गया है. 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे.

गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

बिलासपुर. सरकंडा क्षेत्र से गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार किया गया है. चिंगराजपारा में रहने वाली महिला से 1.5 किलो गांजा बरामद जब्त गांजे की कीमत लगभग ₹1 लाख 40 हजार है. आरोपी महिला के पास से ₹300 नगद भी जब्त किया गया है. NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. 

पचरी घाट हत्या केस में दोनों आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 30 जनवरी की शाम पचरी घाट डैम के पास हुई. जहां पूर्व रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि, 30 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे पचरी घाट के पास निर्माणाधीन पुल में आपसी मारपीट और हत्या की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची . आपसी लड़ाई में मृतक की पहचान सानू हुसैन 25 साल निवासी लाइफ केयर हॉस्पिटल हटरी चौक जूना बिलासपुर के रूप में हुई. घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा. इसके बाद संदेहियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया. इसी दौरान आरोपी विकास तिवारी (28 वर्ष) निवासी शनिचरी बाजार बिलासा चौक तथा शैलेंद्र प्रजापति (25 वर्ष), निवासी रामायण चौक चांटीडीह, थाना सरकंडा वहां पहुंचे और सानू हुसैन से गाली-गलौज करने लगे. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से सानू पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे उसे गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई. जांच में यह तथ्य सामने आया है कि, मृतक और आरोपियों के बीच पहले से विवाद एवं तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों की संलिप्तता के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

नशे के 55 कारोबारियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर. एसएसपी के निर्देश में जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पिछले पांच दिनों से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों, शराब एवं नशे से संबंधित सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान और एक्शन मोड पर कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार दबिश, जांच और घेराबंदी कर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है. पिछले पांच दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 06 प्रकरणों में कार्रवाई की गई. जिनमें पुलिस द्वारा 1300 नग नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 02 किलोग्राम गंजा जब्त किया गया है. वही आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई में 09 प्रकरणों में 124 पाव देशी शराब तथा 06 प्रकरणों में 254 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है. तंबाकू एवं नशे में प्रयुक्त सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने हेतु कोटपा एक्ट के अंतर्गत 20 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 500 नग गोगो जब्त किया गया है.