MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन हैं। सीएम सुबह 11:40 बजे भुज एयरपोर्ट से भालछेल हेलीपैड (जूनागढ़) पहुंचेंगे। जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 03:55 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 09:30 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर से भोपाल वापसी होगी।

पीसीसी चीफ लेंगे बैठक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सोमवार को भी बैठक लेंगे। वे आज बुंदेलखंड के जिलों में संगठनात्मक बैठक करेंगे। पीसीसी चीफ सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना और छतरपुर जिले के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

भोपाल चैंबर चुनाव का रिजल्ट आज

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) चुनाव का आज रिजल्ट जारी किया जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। दोपहर 2 बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। आपको बता दें कि तेजकुलपाल सिंह पाली और गोविंद गोयल में से कोई एक चैंबर का नया अध्यक्ष बनेगा। इस चुनाव में कुल 60 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई हैं।

बरगी बांध की दाईं तट नहर टूटी

बरगी बांध की दाईं तट नहर टूटने से हड़कंप मच गया। ग्राम सगड़ा-झपनी के पास नहर क्षतिग्रस्त होने से खेतों में पानी भर गया है। कई किसानों की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। कई खेत तालाब में तब्दील हो गए है। फिलहाल बरगी बांध से नहर में छोड़े जा रहे पानी को बंद करा दिया गया है। वहीं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कलेक्टर से चर्चा की और फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत राशि देने का आश्वासन दिया गया है।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में आज भी प्रदर्शनी लगेगी। जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी।

पुष्प प्रदर्शनी

राजधानी भोपाल के लिंक रोड स्थित गुलाब उद्यान में पुष्प प्रदर्शनी चल रही है। आमजन सुबह 11 बजे से यहां पहुंच सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m