चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

बिक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद थे, जिन्हें सोमवार को सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

यह जानकारी शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता और एडवोकेट अर्शदीप सिंह ने साझा की है। जानकारी हो कि शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया करीब 9 महीने से आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटियाला के नाभा जेल में बंद हैं। आज नाभा जेल में पूर्व मंत्री से मिलने के लिए डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी पहुंचे थे।