MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 7 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
BJP ने 62 जिला प्रभारियों की घोषणा की
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आदेश के बाद 62 जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। आज संगठन की बैठक में नियुक्ति करने का फैसला लिया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
मैगी खाने के बाद युवक की मौत
मध्य प्रदेश के हरदा में मैगी खाने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला हंडिया थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़ें पूरी खबर
स्कूल की जमीन पर अस्पताल पर EOW में FIR
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जॉय एजुकेशन सोसायटी के संचालक अखिलेश मेबन के खिलाफ EOW ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के लिए लीज पर जमीन लेकर उस पर अस्पताल बनवा दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
हाईकोर्ट ने कलेक्टर को भेजा नोटिस
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के कलेक्टर हर्ष सिंह को हाईकोर्ट के जबलपुर खंडपीठ ने अवमानना का नोटिस जारी किया है। सीधे सवाल दागा है कि “जब 28 जनवरी 2024 को कार्रवाई पर रोक थी, तो 9 दिसंबर 2025 को 4500 छात्रों वाले स्कूल को बेदखली का आदेश किस आधार पर जारी किया गया? यहां पढ़ें पूरी खबर
मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है, आज फिर दोहरा रहा हूं कि मेरा कोई उद्देश्य नहीं था। विजय शाह ने कहा कि देशभक्ति की उत्साह भावना और आवेश में निकले थे। वहीं उन्होंने एक बार फिर लोगों और भारतीय सेना से माफी मांगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कूनो की आशा ने 5 शावकों को दिया जन्म
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है। कूनो नेशनल पार्क में चीता का कुनबा बढ़ गया है। मादा चीता आशा फिर बनी मां, इस बार उन्होंने पांच शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दर्जनभर जिलों को मिल सकते हैं नए कलेक्टर
मध्य प्रदेश में एसआईआर के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। करीब दर्जनभर जिलों को नए कलेक्टर मिल सकते हैं। यह बदलाव जनवरी माह में होना था, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया की वजह से कलेक्टर बदले नहीं जा सके। वहीं मंत्रालय स्तर पर भी बदलाव के आसार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार का ‘काला खेल’
सीहोर के इछावर क्षेत्र के ग्राम कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बनाई जा रही 4 किलोमीटर लंबी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही इस सड़क में गुणवत्ता को ताक पर रखकर ठेकेदार ने डामर की जगह ‘काले तेल’ का उपयोग किया है। इसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
दोस्त की बीवी की लूटी इज्जत
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 58 साल की महिला से बुजुर्ग ने रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। वह एक साल से महिला से दरिंदगी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
रिश्वत मामले के खात्मे पर कोर्ट ने जताई नाराजगी
जिला कोर्ट ने रिश्वत मामले से जुड़ी खात्मा रिपोर्ट को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने EOW को फिर से जांच करने के निर्देश दिए है। कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि “पेश किए गए तथ्यों के अवलोकन से स्पष्ट है कि अधूरा अनुसंधान कर खात्मा रिपोर्ट पेश कर दी गई। जिसे इस स्टेज पर विचार नहीं किया जा सकता। ऐसे में मूल प्रकरण, दस्तावेजों के साथ एसपी को वापस भेजा जाता है। ताकि वह प्रकरण में की गई शिकायत के आधार पर अतिरिक्त अनुसंधान करें”। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


