जगदलपुर। नक्सल विचारधारा का खुलकर प्रचार करता कुख्यात माओवादी उधम सिंह का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी उधम सिंह को छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा से सटे क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सी-60 कमांडो द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में उधम सिंह समेत कुल 7 माओवादी ढेर हुए हैं। मुठभेड़ को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी एंटी-नक्सल कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

संगठन का रणनीतिक चेहरा था उधम सिंह
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उधम सिंह माओवादी संगठन का एक प्रमुख रणनीतिक नेता था। वह गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी का इंचार्ज था। वेस्ट सब जोनल ब्यूरो का प्रभारी था और CPI (माओवादी) की कंपनी नंबर-10 का कमांडर था।उस पर सीमावर्ती इलाकों में संगठन विस्तार, नए कैडर भर्ती और हमलों की रणनीति तैयार करने की अहम जिम्मेदारी थी।
तेलंगाना का रहने वाला था उधम सिंह
मारे गए माओवादी उधम सिंह की पहचान तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के निवासी के रूप में हुई है। लंबे समय से वह छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर एरिया में सक्रिय था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता बताई जा रही है।
माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका
सुरक्षा बलों का मानना है कि उधम सिंह के मारे जाने से माओवादी नेटवर्क को गंभीर संगठनात्मक और रणनीतिक नुकसान पहुंचा है। वायरल हुआ वीडियो भी इस बात की पुष्टि करता है कि वह खुले तौर पर नक्सल विचारधारा का प्रचार करता रहा था।
देखें VIDEO
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


