सुरेश पांडेय, सिंगरौली। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सिंगरौली स्थित खड़िया परियोजना में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खदान में कार्यरत ड्रैगलाइन मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही ड्रैगलाइन ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मशीन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन और फायर सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सडक पर जेसीबी मशीन में अचानक लगी आग
इधर सिंगरौली बरका मुख्य सडक तिराहा पर एक जेसीबी मशीन में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। देखते ही देखते जेसीबी मशीन धू-धूकर जल गई। जेसीबी मशीन दुधमनिया निवासी राजू पटेल की बताई जा रही है। आग लगने का कारण अज्ञात है। जेसीबी मशीन में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना सरई थाना क्षेत्र इलाके की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


