गुरदासपुर। गुरदासपुर पुलिस ने 2 ऑप्रेटिव को गिरफ्तार कर संगठित नशीले पदार्थों के नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों के पास से 11 किलो हेरोइन और 5.75 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की है. बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 55 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के कासिमपुर का रहने वाला मोहम्मद वसीम, और अमृतसर के रहने वाले हर्षदीप सिंह उर्फ हर्ष के रूप में हुई है. हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी सफेद रंग की होंडा सिटी कार और हुंडई वरना कार भी जब्त की, जिसका इस्तेमाल वे नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे थे.
एसएसपी ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी भारत में अपने हैंडलर्स के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे. एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑप्रेशन में आरोपी हर्षदीप हर्ष को गुरदासपुर के चिट्टी गांव के पास से 8 किलो हेरोइन और 3.5 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया, जब वह अपनी वरना कार में हेरोइन की खेप पहुंचाने जा रहा था.
इसी तरह एक अन्य ऑप्रेशन में आरोपी मोहम्मद वसीम को दीनानगर में पनियाड़ शूगर मिल के पास नाके पर गिरफ्तार किया गया. उसकी कार की तलाशी के दौरान 6 पैकेटों में 3 किलो हैरोइन और 2.25 लाख ड्रग मनी बरामद की गई.
- Odisha News: चांदी की चेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, 5 स्कूल ड्रॉपआउट गिरफ्तार…
- निषाद समाज से जुड़ी कई जातियों को जारी किया जा रहा OBC प्रमाण पत्र, संवैधानिक प्रावधानों का बताया उल्लंघन, शासन से तत्काल रोक लगाने की मांग
- W W W W W: T20 World Cup 2026 में पहली हैट्रिक लेकर छाया ये खूंखार ऑलराउंडर…अब तक 9 गेंदबाज कर चुके हैं ये कमाल, देखें पूरी लिस्ट
- नितिन नवीन के आगमन पर पटना में उत्साह, विवेकानंद के नरेंद्र से की पीएम मोदी की तुलना, तेजस्वी पर नित्यानंद राय का तीखा प्रहार
- Punjab News : BJP प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- पंजाब ‘बेगमपुरा’ नहीं, बल्कि डर और असुरक्षा का बना केंद्र


