अनमोल मिश्रा, सतना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धारकुण्डी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के अधिष्ठाता रहे ब्रह्मलीन महाराज संत शिरोमणि स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के पार्थिव देह के दर्शन किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने महाराज जी के चरणों में नमन करते हुए उनके सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को याद किया। सीएम ने कहा कि स्वामी जी का तप, त्याग और आध्यात्मिक मार्गदर्शन सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा और लोककल्याण की प्रेरणा देगा।
इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय बिताने और संतों से भेंट करने के बाद शोक संवेदना व्यक्त की और फिर हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


