MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 8 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
BJP नेता ने सरेराह जानवरों की तरह की महिला की पिटाई
मध्य प्रदेश के सीधी में भाजपा नेता ने बीच सड़क महिला की पिटाई कर दी। बहरी ग्राम के संतोष पाठक ने जमीन पर लेटाकर इतना पीटा कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने महिला सम्मान को लेकर भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
मंत्री बोले- थोड़ा-बहुत भ्रष्टाचार हर जगह होता है’
लाडली बहनों को लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार उन्होंने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को भ्रष्टाचारी बता दिया। साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जैसे यह बेहद साधारण मुद्दा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कैदियों से मारपीट
गुना की चांचौड़ा उप जेल में कैदियों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई। वीडियो में जेलर द्वारा कैदियों को लाइन में खड़ा कर लाठी से मारते हुए दिखाई दे रहा है।यहां पढ़ें पूरी खबर
5 करोड़ का एमडी केमिकल जंगल से बरामद
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने लगातार करारा प्रहार किया है। महज चार दिन पहले घोघटपुर गांव में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद अब पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार देर रात माचलपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध नीले ड्रम छिपाए गए हैं। सूचना पर तत्काल टीम पहुंची और जांच में 5 नीले ड्रम बरामद किए गए, जो चार पहिया वाहन से लाकर जंगल में फेंके गए थे। ड्रमों के अंदर एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला क्रिस्टल जैसा केमिकल पाउडर मिला। कुल वजन 266.9 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 करोड़ रुपये है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सरकारी भर्तियों का बदलेगा पैटर्न
मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों में भर्तियों का पैटर्न बदलेगा। अब ESB (Employee Selection Board) (कर्मचारी चयन मंडल) केवल पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) लेगा। विभाग सीधे स्कोरकार्ड से चयन करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
सगी बहनों के साथ दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिजौली थाना क्षेत्र में दो बहनों के साथ दरिंदगी की वारदात हुई है। पीड़िताओं में एक शादीशुदा महिला है और दूसरी उसकी नाबालिग बहन। आरोप है कि महिला के मौसेरे भाई धर्मेंद्र और उसके दोस्त अमन खान ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
JCB के सामने आई महिला ने सिटी मजिस्ट्रेट को दी धमकी
खंडवा के रविंद्र नगर गेट के पास से अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अतिक्रमण कर घर के आगे ओटला बनाकर रह रही महिला ने हंगामा कर दिया। एक घंटे चले विवाद के बाद निगम ने अतिक्रमण हटा दिया लेकिन कार्रवाई से पहले विरोध कर रही महिला और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच जमकर बहस हुई। बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
काम वाली बाई का बेटा ही निकला लुटेरा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। लुटेरो कोई और नहीं बल्कि काम वाली बाई का बेटा ही निकला। आरोपी से नकदी बरामद कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अतिक्रमण हटाने गई राजस्व-पुलिस टीम पर हमला
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत हिवरखेड़ी गांव में बड़ा हंगामा हुआ। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही हैं। सबसे बड़ा बदलाव प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किया गया है। प्रश्न पत्र अब पुलिस थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दिन ही केंद्राध्यक्ष की निगरानी में ये बंडल थाने से निकाले जाएंगे और परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले खुलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


