कौन हैं गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न, जानिये पाकिस्तान से क्या है कनेक्शन?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का पाकिस्तान से कनेक्शन होने का जिक्र किया.

सीएम ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख से कनेक्शन है.

सीएम ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के एक एनजीओ ने गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को नौकरी दी थी, बाद में उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया गया.

साथ ही उनकी सैलरी पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख मैनेजमेंट में रही.

कौन हैं एलिजाबेथ गोगोई? चलिए जानते है

एलिजाबेथ गोगोई का जन्म यूके में हुआ था. उनका नाम एलिज़ाबेथ कोलबोर्न है.

एलिजाबेथ ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (LSE) से इंटरनेशनल पॉलिटिकल इकोनॉमी में मास्टर डिग्री ली है.

2013 में वो कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के साथ शादी के बंधन में बंधीं. उन्होंने पहले क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क (CDKN) के साथ काम किया था.

IND vs USA मैच में डांस करती दिखी तान्वी गडकरी लड़की कौन हैं?