अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में महिलाएं और बच्चों समेत 26 लोग घायल हैं।
यह भी पढ़ें: नवग्रह शक्तिपीठ कलश यात्रा में मची भगदड़: एक महिला की मौत, 5 घायल; पूर्व गृह मंत्री के आयोजन में लापरवाही का आरोप
गणेश घाटी पर यह बड़ा हादसा हुआ है। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। एक दर्जन से ज्यादा गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: डबरा हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतक महिला के परिजनों को 4 लाख सहायता राशि देने का ऐलान, घायलों के लिए 1-1 लाख की घोषणा
दरअसल, भिलाड़िया गांव के ग्रामीण गैरतगंज तहसील के सिद्ध क्षेत्र पठरिया धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की पूर्णाहुति में शामिल होने गए थे। वहां से सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग पर गढ़ी और मुदियाखेड़ा के बीच स्थित गणेश घाटी पर शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में घायल युवती की मौतः नागपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम, पिता भी हुए थे घायल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को गैरतगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


