Today’s Top News : रायपुर। राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने की साजिश का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना डीडी नगर में विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

जांजगीर। जांजगीर–चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक में दागी को बीईओ बना दिया गया था। जिला मिशन समन्वयक के पद पर पदस्थ रहते महेंद्र धर दीवान पर आरोप था कि कलेक्टर–जिला पंचायत सीईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर गबन के मामले में वे शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहते युक्तियुक्तकरण में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। निलंबन से बहाली के बाद उन्हें एक स्कूल में व्याख्याता बनाया गया था। पर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर डीईओ ने महेंद्र धर दीवान को नवागढ़ ब्लॉक का बीईओ नियुक्त कर दिया था। अब शासन ने उन्हें हटाते हुए अशोक कुमार पाटले, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरी, विकासखंड कटघोरा, जिला कोरबा को नवागढ़ का बीईओ बनाया है।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तंत्र विद्या के नाम पर तीन साल की मासूम बच्ची की दफन की गई कब्र से छेड़छाड़ की गई है, जिसमें खुदाई के दौरान शव का सिर गायब पाया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। यह मामला गुंडरदेही थाना अंतर्गत हल्दी चौकी क्षेत्र के ग्राम माहुदबी का है।
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है.
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे. उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –
महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में CM साय ने की पूजा-अर्चना, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया, 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…
हत्या या आत्महत्या? आग में झुलसी युवती की मौत, मां ने 3 युवकों पर लगाए गंभीर आरोप
CG News: कम टैक्स वसूली के चलते सीएमओ निलंबित, 60% भी नहीं वसूल नहीं कर पाए संपत्ति कर…
Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे नारे
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


