सुल्तानपुर। जिले के लम्भुआ में अवैध संबंधों के चलते पत्नी शिल्पी सिंह ने अपने प्रेमी दीपक सिंह के साथ मिलकर पति अमित सिंह की सोती अवस्था में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। ट्रक ड्राइवर दीपक सिंह अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान दीपक की शिल्पी सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

अमित को मारने की साजिश रची

बताया जा रहा है कि जब अमित को अपनी पत्नी और दोस्त के बीच चल रहे इस अवैध संबंध की भनक लगी, तो घर में अक्सर विवाद होने लगा।परिजनों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन शिल्पी और दीपक के सिर पर इश्क का भूत इस कदर सवार था कि उन्होंने अमित को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

READ MORE: Love के लिए Life का The End: प्यार में पड़े युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए मोहब्बत कैसे बनी मौत

मौके पर अमित ने तोड़ा दम

रात अमित अपने घर के कमरे में सो रहा था। इसी दौरान शिल्पी ने अपने प्रेमी दीपक को घर बुलाया।आरोप है कि दोनों ने मिलकर अमित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और घातक था कि अमित को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।