Chardham Yatra 2026: अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा शुल्क, जानें नए नियम

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होगी। इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर शुल्क लगेगा

सरकार ने फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए यह फैसला लिया है

यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट तय तिथियों पर खुलेंगे

22 अप्रैल से केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल से बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे

इस बार चारधाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान शुल्क देना होगा। सरकारी ने बताया कि पिछले सालों में बड़ी संख्या में फर्जी रजिस्ट्रेशन सामने आए थे

इसी के आधार पर सरकार ने शुल्क आधारित रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है

श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए कई माध्यमों से रजिस्टर कर सकते हैं

श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट/ऑनलाइन पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं