Bihar Top News Today 18 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 18 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

शराबबंदी पर सियासी संग्राम तेज

बिहार में शराबबंदी पर बहस शुरू हो गई है। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शराबबंदी के पर ये कहते नजर आ रहे हैं कि शराबबंदी से बिहार का पैसा बाहर जा रहा है। बाहर से शराब आ रहा है। शराब रुक नहीं रहा है, तो वहीं उनके पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने शराबबंदी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर……..

तेजस्वी का CM नीतीश पर बड़ा हमला

बिहार की राजनीति में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और राज्य की वर्तमान स्थिति को लेकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि राज्य को एक अचेत मुख्यमंत्री मिले हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब राज्य की बागडोर संभालने में अक्षम साबित हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…….

परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलने पर खुदकुशी

​बिहार में मैट्रिक परीक्षा के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मसौढ़ी की छात्रा कोमल कुमारी ने केवल 10 मिनट की देरी के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश न मिलने पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कोमल सोमवार को ही अपने रिश्तेदार के घर महाराजचक चली गई थी ताकि समय पर केंद्र पहुंच सके, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पढ़ें पूरी खबर……

पवन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है बीजेपी

 बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है। समीकरण कुछ ऐसे हैं कि इस बार कई दिग्गजों के पत्ते कट सकते हैं, तो कुछ को नया जीवनदान मिल सकता है। चुनाव आयोग के अनुसार, 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा और 16 मार्च को मतदान व मतगणना संपन्न होगी। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर चर्चाएं तेज हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए धुआंधार प्रचार करने का इनाम उन्हें मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर…..

गोली मारकर प्रेमिका की हत्या

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़के ने अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह केवल इतनी थी कि लड़का अपनी प्रेमिका के किसी दूसरे युवक से बात करने को लेकर नाराज था। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी 8 किलोमीटर दूर सकरा थाने सरेंडर करने पहुंचा था। लेकिन पुलिस को देखते ही वह घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर……….

गिरिराज सिंह ने ममता को बताया देशद्रोही

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना ऐतिहासिक तानाशाहों से करते हुए उन्हें देश की गद्दार करार दिया। सिंह का आरोप है कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश में तब्दील करने की एक गहरी साजिश रच रही हैं। उनका शासन मोहम्मद बिन तुगलक की याद दिलाता है। वह न केवल तुगलकी फरमान जारी कर रही हैं, बल्कि औरंगजेब की तरह हिंदुओं का दमन भी कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर………..

तिलक समारोह में शामिल 5 लोगों की मौत

रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां मठिया गांव में एक तिलक समारोह में शामिल 5 लोगों की संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस बीच उत्पाद विभाग के आयुक्त तथा विभिन्न अधिकारियों की टीम ने बिक्रमगंज के मठिया गांव पहुंचकर जांच शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर……..

अपराधियों ने छात्र के सिर में मारी गोली

बिहार के सहरसा जिले में बैखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल, यहां बाइक सवार अपराधियों ने स्कूल से पढ़कर घर लौट रही कक्षा 7वीं के छात्र को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…………

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले में चल रहे अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग गांव का है। इस दौरान पुलिस ने अर्धनिर्मित हथियार समेत भारी मात्रा में अवैध सामान को बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर…..

ये भी पढ़ें- हमें पता है डिग्री कैसे ली गई? राजद MLC सुनील सिंह ने सदन में उठाया ‘नकली डिग्री’ का मुद्दा, गुस्से में आगबबूला हुए अशोक चौधरी