Bihar Weather Report: बिहार का मौसम अब पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार (19 फरवरी) को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान के साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि पछुआ हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के समय हल्की कनकनी महसूस होगी। लेकिन दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

राजधानी पटना समेत प्रदेश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों मौसम एक सा बना हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और हवा की दिशा में बड़ा बदलाव नहीं होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है। जब तक कोई नया मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होता, तब तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर और तेज हो सकता है। तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कूलर और एसी की जरूरत महसूस होने लगेगी। फिलहाल तापमान 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि ठंडी के दिन अब गिनती के ही रह गए हैं। अगले कुछ ही दिनों में गर्मी का एहसास होने लगेगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: बिहार विधानसभा सत्र का 13वां दिन आज, 11 बजे शुरू होगी विधान परिषद की कार्यवाही, कांग्रेस कार्यालय में दीपेंद्र हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…