विकास कुमार, सहरसा। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल हो गया। मृतक की पहचान रामचंद्र साह के रूप में हुई है। पूरा मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव की है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक नंगे तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और खुले बिजली तार लगे हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी लापरवाही के कारण आज यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, अर्धनिर्मित हथियार समेत कई अवैध सामान बरामद