Delhi Police Traffic Advisory: भारत मंडपम में चल रहे Ai समिट के दौरान VVIP मूवमेंट को देखते हुए Delhi Police ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को कुछ प्रमुख मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है। एडवाइजरी के मुताबिक गुरुवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा कारणों से यातायात प्रभावित हो सकता है।

भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के लिए वीआईपी मूवमेंट के चलते बुधवार को राजधानी की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। Delhi Police ने शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आसपास की कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक रोक और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दफ्तर से लौटने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ इलाकों में ट्रैफिक काफी देर तक धीमी गति से चलता रहा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से इन कदमों को जरूरी बताया और लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार वीआईपी आवाजाही के दौरान संवेदनशील इलाकों में यातायात को अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई।

ट्रैफिक प्रतिबंध

भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट के मद्देनज़र वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए गुरुवार शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा कारणों से इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। एडवाइजरी के अनुसार Bharat Mandapam, Pragati Maidan, Mathura Road और Lutyens’ Delhi के आसपास की सड़कों पर आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

इन रूटों पर ट्रैफिक बाधित

पुलिस ने खास तौर पर इन मार्गों पर भारी ट्रैफिक दबाव की चेतावनी दी है. सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग इसके अलावा प्रगति मैदान और उसके आसपास के इलाकों में भी आवाजाही सबसे अधिक प्रभावित हो सकती है।

वैकल्पिक मार्ग और सलाह

यात्रियों को मथुरा रोड, भैरों मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग से जाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि सुरक्षा कारणों से इन हिस्सों पर आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें, यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें

गुरुग्राम रोड और परेड मैदान में भी आवाजाही प्रभावित

दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी यातायात प्रभावित होने की संभावना है, जिनमें शामिल हैं. शांति पथ (सत्य मार्ग और कौटिल्य मार्ग गोलचक्कर के बीच), अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग (यशवंत प्लेस से शांति पथ तक), इसके अलावा हवाई अड्डे और उससे जुड़े रास्तों, जैसे: गुरुग्राम रोड, परेड रोड पर भी यातायात प्रभावित होने की संभावना है और यात्रियों को आवाजाही में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

राजनयिक और केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग

सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग शहर के अन्य हिस्सों के लिए मुख्य कॉरिडोर; लोधी रोड, बारापुला रोड,रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के. कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड, वंदे मातरम मार्ग दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा करने वाले लोग वीवीआईपी रूट प्रतिबंधों से बचने के लिए इन मार्गों का उपयोग कर सकते हैं: एनएच-48, पुराना दिल्ली-गुरुग्राम रोड, यूईआर-II, एनएच-48 सर्विस रोड पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट चेक करें, धैर्य बनाए रखें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और सुचारू यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m