‘नई दिल्ली मैराथन 2026’ (New Delhi Marathon 2026 )को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 22 फरवरी को कुछ मेट्रो लाइनों पर विशेष सर्विस जल्दी शुरू करने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी एडवाइजरी में बताया कि रविवार को मेट्रो ट्रेनें सुबह 3:30 बजे से चलेंगी और सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। सुबह 6 बजे के बाद ट्रेनें सामान्य समय सारणी के अनुसार चलेंगी। डीएमआरसी ने कहा है कि यह कदम मैराथन में भाग लेने वाले एथलीटों और दर्शकों की सुविधा के लिए उठाया गया है, ताकि वे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें।
येलो लाइन: समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम की ओर।
ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की ओर।
वॉयलेट लाइन: कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह लाइन की ओर।
अन्य लाइनों: सभी अन्य मेट्रो लाइनों पर सेवा सामान्य रविवार टाइमटेबल के अनुसार रहेगी।
‘नई दिल्ली मैराथन 2026’ का आयोजन इस रविवार (22 फरवरी) को किया जा रहा है। इस मैराथन में देशभर के जाने-माने धावक हिस्सा लेंगे और इसे नेशनल चैंपियनशिप के रूप में भी माना जाता है। जो लोग देश के सर्वश्रेष्ठ धावकों के साथ दौड़ने के इच्छुक हैं, वे भी इस मैराथन में शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि डीएमआरसी ने इससे पहले गणतंत्र दिवस पर भी कुछ लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह 3 बजे शुरू की थी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले लोगों के लिए ये ट्रेनें हर 15 मिनट के अंतराल पर सुबह 6 बजे तक उपलब्ध थीं। डीएमआरसी यह सुविधा नियमित रूप से यात्रियों और बड़े इवेंट्स को ध्यान में रखते हुए प्रदान करता है।
इस लाइन पर जुड़ेंगे 17 नए इंटरचेंज
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की मजेंटा लाइन जल्द ही दिल्ली-एनसीआर की सबसे आधुनिक कॉरिडोर बन जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस लाइन में 65 स्टेशन, 21 इंटरचेंज और 89 किलोमीटर का ड्राइवरलेस सफर शामिल होगा। डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि इस विस्तार से क्रॉस-सिटी कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा और तेजी मिलेगी। इसके तहत, इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर अब मजेंटा लाइन का हिस्सा बन जाएगा। इस लाइन का विस्तार दिल्ली मेट्रो फेज IV और V(A) के तहत किया जा रहा है।
मैजेंटा लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन जल्द ही पूरी तरह ड्राइवरलेस (बिना चालक) कॉरिडोर बन जाएगी। यह लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक फैलेगी और फेज IV और V(A) के विस्तार कार्यों के पूरा होने के बाद कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे। वर्तमान में मजेंटा लाइन पर चार इंटरचेंज स्टेशन हैं. कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम, हौज खास अधिकारियों ने बताया कि इस विस्तार से यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क और अधिक मॉडर्न और कुशल बनेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


