अजय शास्त्री, बेगूसराय। जिला पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बेगूसराय पुलिस और डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। यह कार्रवाई लोहिया नगर थाना क्षेत्र से की गई है। पुलिस ने उनके पास से 04 पिस्टल, 08 मैग्जीन, 01 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद किया है।
घटना के संबंध में डीएसपी आनंद पांडेय ने बताया कि, लोहिया नगर थानाध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा उनको जानकारी मिली कि मुंगेर से बेगूसराय के तरफ दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करने पर उन बदमाशों को पकड़ा जा सकता है।
सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं DIU, बेगूसराय के द्वारा NH-31 लोहियानगर ओवर ब्रिज पर पहुँचकर वाहन चेकिंग की जाने लगी।
वाहन चेकिंग के दौरान मुंगेर के तरफ से आ रहे एक मोटरसाईकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे, पुलिस बल को देखकर भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेर कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान दरियापूर, वार्ड नं0-06 निवासी विन्देश्वरी शर्मा के पुत्र भरत कुमार (26) श्रवण कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष पे०-चंहर दास, सा०- मय दरियापुर, वार्ड नं0-14 दोनों थाना मुफस्सिल, जिला-मुंगेर। के रूप में की गई है।
दोनों की जब तलाशी ली गई तब तलाशी के दौरान उन दोनों के पास से 04 पिस्टल, 08 मैग्जीन, एवं 01 मोबाईल बरामद किया गया। बरामद सभी समानों को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाये 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस कांड संख्या 22/26 के तहत मामला दर्ज कर उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता: अररिया बैंक लूट का आरोपी और 25,000 का इनामी अभिषेक झा दिल्ली से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


