झारखंड का गुमला जिला इन दिनों बेटियों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है. रायडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ 8 लोगों द्वारा गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है. इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. हैरानी की बात यह है कि पिछले 48 घंटों के भीतर गुमला जिले में गैंगरेप की यह दूसरी बड़ी वारदात है. झारखंड के गुमला में मेला देखकर लौट रही नाबालिग छात्रा से 8 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को पीटकर भगा दिया था. गुमला में 48 घंटे के भीतर गैंगरेप की यह दूसरी वारदात है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है.
गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने परिजनों के साथ रायडीह थाना पहुंचकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
झारखंड सरकार ‘मईया सम्मान योजना’ और ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए लाखों महिलाओं को सशक्त बनाने का दावा कर रही है. लेकिन, जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश की बेटियां सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन हो रही ऐसी शर्मनाक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाती हैं.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग छात्रा शुक्रवार की रात अपने एक दोस्त के साथ मरदा मेला देखने गई थी. मेला देखकर रात में घर लौटने के दौरान, रास्ते में एक आम के बगीचे के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने पहले छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया. इसके बाद करीब 8 की संख्या में मौजूद दरिंदों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया.
रायडीह की घटना से महज 48 घंटे पहले कामडारा थाना क्षेत्र में भी दो नाबालिग युवतियों को कार सवार 4 युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया था. हालांकि, उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमडेगा निवासी अनमोल डुंगडुंग, सुरेंद्र साहू, धर्मजीत बडाईक और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस भयावह घटना की जानकारी दी. रायडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. गुमला पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


