SL vs ENG T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने फील सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। अब श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 147 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही है और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने 40 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। सॉल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। विल जैक्स ने 21, हैरी ब्रूक ने 14, सैम करन ने 11, जोस बटलर ने 7, टॉम बेंटन ने 6, लियाम डेवसन ने 6 और जैकब बैथेल ने 3 रन बनाए, जबकि जैमी ओवरटन 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे को तीन विकेट मिले, जबकि दिलशान मादुशांका और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली। वहीं, दुश्मंता चमीरा ने एक विकेट अपने नाम किया।
श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
मैच कहां देखें लाइव?
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करना होगा, और पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देख सकें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


