T20 World Cup 2026 में अगर कोई एक नाम इस समय दुनियाभर के गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ा रहा है, तो वह न तो एडेन मारक्रम हैं और न ही साहेबजादा फरहान। वह नाम है जिम्बाब्वे के युवा सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का। बेनेट ने इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी की एक ऐसी नई परिभाषा लिखी है जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
बता दें कि बेनेट ने तीन पारियों में कुल 175 रन बनाए हैं और अभी तक एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। यही नहीं, उन्होंने ये सभी रन एक भी छक्का लगाए बिना बनाए हैं, जो उन्हें इस टूर्नामेंट का सबसे अनोखा बल्लेबाज बनाता है।
T20 World Cup 2026 में बेनेट की पारियां और उनके रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ: 56 गेंदों में नाबाद 64 रन
श्रीलंका के खिलाफ: 48 गेंदों पर 63* रन
आयरलैंड के खिलाफ: नाबाद 48 रन
T20 World Cup 2026 में बेनेट की इन पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की। बेनेट की निरंतरता और धैर्य ने टीम को आत्मविश्वास दिया और बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का अवसर प्रदान किया। बेनेट के साथ ओपनिंग पार्टनर तादिवानाशे मारुमानी 155 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, जबकि कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से लगभग 183 की स्ट्राइक रेट से रन निकल रहें है।
टीम इंडिया के लिए चेतावनी
गौरतलब है कि बेनेट की लगातार नॉट आउट लय और मैच विजेता विनिंग प्रदर्शन ने उन्हें इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा खतरा बना दिया है। 26 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत की पहली चुनौती होगी इस अजेय ओपनर को रोकना। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया उनकी इस शानदार लय को तोड़ पाएगी या जिम्बाब्वे की जीत की कहानी आगे बढ़ती रहेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


