तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर लिस्ट से राज्य के करीब 23 लाख 27 हजार 624 नाम हटा दिए गए हैं. इस बदलाव के बाद अब तमिलनाडु में कुल मतदाताओं की संख्या कम हो गई है. ये जानकारी चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर साझा की है. अब तक 12 राज्यों में से 10 की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और अपडेट करना है, ताकि फर्जी या गलत नामों को हटाया जा सके.
क्यों हटाए गए 23 लाख नाम?
चुनाव आयोग के मुताबिक, हटाए गए नामों में ऐसे मतदाता शामिल थे-
– जिनकी मृत्यु हो चुकी है
– जो राज्य या जिले से बाहर शिफ्ट हो गए
– जिनके नाम डुप्लीकेट थे
– जिनकी जानकारी लंबे समय से अपडेट नहीं थी
इसके अलावा, लाखों मतदाताओं को पहले ही नोटिस भेजकर अपनी जानकारी सही कराने का मौका दिया गया था. जिन लोगों ने समय पर जवाब नहीं दिया, उनके नाम सूची से हटा दिए गए.
अगर नाम कट गया हो तो क्या करें?
SIR अभियान के तहत घर-घर जाकर जांच की गई. बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं की जानकारी का वेरिफिकेशन किया. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सार्वजनिक की गई, ताकि लोग आपत्ति दर्ज करा सकें. पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा गया. चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि योग्य मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर किसी नागरिक का नाम गलती से हट गया है, तो वो फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकता है, नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकता है या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी अप्लाई कर सकता है.
मतदाता सूची में इतने बड़े बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है. कुछ दलों ने इसे सही कदम बताया है, जबकि कुछ ने आशंका जताई है कि कहीं असली मतदाताओं को परेशानी न हो. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसी का भी वोट देने का अधिकार नहीं छीना जाएगा. अब अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद तमिलनाडु में आने वाले चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं. चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वो समय रहते अपनी वोटर जानकारी जरूर जांच लें.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


