अनमोल मिश्रा, सतना। सतना जिले के शिवराजपुर में रहने वाले प्रदेश के बड़े कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा- 10 करोड़ रुपए दो, वरना मरने के लिए तैयार रहना। साथ ही कहा- चाहे ये कॉल रिकॉर्ड कर के पुलिस को दे सकते हैं। धमकी मिलने के बाद रुद्र ने मुंबई शहर के थाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई है। नौपाड़ा पुलिस के अनुसार, बिल्डर रुद्र त्रिपाठी से 10 करोड़ की उगाही की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, रुद्र त्रिपाठी (60) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि, उन्हें 11 फरवरी को व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने मध्य प्रदेश के अपने गृह ग्राम शिवराजपुर गए थे। इस दौरान व्हाट्सएप पर कई कॉल आई। कॉल पर उन्हें 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहा गया। धमकी देने वालों ने ऐसा न करने पर उन्हें मरने के लिए तैयार रहने तक को कहा। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। अज्ञात शख्स ने बिल्डर से यह भी कहा कि वह कॉल को रिकॉर्ड करने और पुलिस को सौंपने के लिए आजाद है।
ये भी पढ़ें: MP के व्यापारी को लॉरेंस गैंग की धमकीः वॉइस मैसेज से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, सायबर पुलिस जांच में जुटी
4 बार अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप पर आया कॉल
थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 20 फरवरी को भी बिल्डर रुद्र अपने कार्यालय में थे। इस दौरान एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से चार व्हाट्सएप कॉल आई। जब उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया, तो संदिग्ध ने दोपहर 12:29 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक ऑडियो क्लिप भेजा, जिसमें जान से मारने की धमकियां थीं।
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ की फिरौतीः अस्पताल संचालक का बेटा निशाने पर, मोबाइल पर आया कॉल
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
कारोबारी रुद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं वरिष्ठ निरीक्षक नौपाड़ा पुलिस स्टेशन अभय चंद्रनाथ महाजन का कहना है कि, व्यवसायी की शिकायत, व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो क्लिप के आधार पर 20 फरवरी को जबरन वसूली और अन्य अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


