कर्नाटक में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक के खिलाफ हेट स्पीच को लेकर केस दर्ज किया गया है. राज्य की यादगीर पुलिस ने आज बुधवार को बताया कि इस जिले में शिवाजी जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हेट स्पीच देने के आरोप में बीजेपी के MLA बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बीजेपी विधायक ने कथित तौर पर एक खास समुदाय को टारगेट करते हुए लव जिहाद का भी जिक्र किया और कुछ ऐतिहासिक हस्तियों पर अपमानजनक टिप्पणियां की.
विधायक के भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच और ट्रांसक्रिप्ट तैयार किया गया है. जिला पुलिस ऑफिस की ओर से कानूनी राय मांगी गई है. फिलहाल पुलिस ने कहना है कि बीजेपी विधायक के खिलाफ गुरुमठकल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना यादगीर जिले के गुरुमठकल शहर में हुई, जहां विधायक यतनाल 21 फरवरी को शिवाजी जयंती के मौके पर निकाले गए बड़े जुलूस के बाद बतौर चीफ गेस्ट एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. विधायक के खिलाफ दर्ज की गई FIR के मुताबिक, यतनाल ने अपने भाषण के दौरान कथित तौर पर कई विवादित बातें भी कहीं. उन्होंने एक खास समुदाय को निशाना साधते हुए हिंदी की एक कविता का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के बारे में बयान दिए.
मिली जानकारी के मुताबिक, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ 23 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 धारा, 299, धारा 302, धारा 352, और धारा 353 (सार्वजनिक रूप से शरारत करने वाले बयान) के तहत केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने कहा कि यतनाल के भाषण के बाद न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जमकर गुस्सा दिखाया, और कई लोगों ने बीजेपी नेता पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया.
शुरुआती जांच के बाद, जिसमें भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच और उसकी ट्रांसक्रिप्ट तैयार करना शामिल था, जिला पुलिस ऑफिस से कानूनी राय मांगी गई है. फिलहाल पुलिस ने बताया कि बीजेपी विधायक के खिलाफ गुरुमठकल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और हेट स्पीच को लेकर जांच चल रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


