Bihar Crime: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने बीच बाजार में दो सगे भाइयों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे और छोटे भाई आकाश गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लाहपुर हाट इलाके की है।
मृतक सोनू और घायल आकाश सब्जी विक्रेता हैं और टिकिया टोली के रहने वाले थे। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई है। गोली मारने के आरोप विकास नाम के युवक पर है। मिली जानकारी के विकास का सोनू के पास पैसा बकाया था। जब विकास कुमार सोनू के पास अपना पैसा लेने गया, तो दोनों के बीच बहस हो गई और उसके बाद सोनू और आकाश ने मिलकर विकास कुमार की पिटाई कर दी।
मारपीट के बाद विकास कुमार अपने साथियों के साथ लगभग दो घंटे बाद फिर से घटनास्थल पर पहुंचा और दुकान पर आते ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों भाई अपना जान बचाने के लिए भागे। हालांकि इस क्रम में आकाश को पीठ में गोली लग गई। वहीं, सोनू को नजदीक से पकड़कर उसके कनपटी पर गोली मारी गई, जिससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग और दिनदहाड़े मर्डर के बाद पूरे बाजार में खौफ और सन्नाटा पसर गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही हैं, जिन्होंने इस घटना में उसका साथ दिया। पुलिस को घटनास्थल से दो जिंदा गोली और तीन खोखे मिले हैं।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि आज मृतक सोनू के शादी का सालगिरह था। सोनू की पत्नी बार-बार बेसुध होकर गिर जा रही है। वहीं, पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना को लेकर सिटी पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि, यह कोई पुराना विवाद नहीं है। मामला सिर्फ पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। एसपी ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बारात में शामिल होने निकली महिला का मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


