बरेली. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक की लाश उसके ही घर के छत में बने एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली. वहीं लाश की जानकारी तब मिली, जब घरवालों को बदबू का एहसास हुआ. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- 27 का समीकरण सेट! भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, जानिए सत्ता की चाबी हासिल करने कैसे बिठाया जाति का समीकरण

बता दें कि पूरा मामला थाना किला क्षेत्र के कूंचा सीताराम का है. जहां रहने वाला संजीव गुप्ता 2 दिनों से गायब था. परिवार के लोगों को लगा कि बिना बताए कहीं घूमने के लिए गया होगा. उनको इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि घर की छत पर ही उसकी लाश फंदे से लटकी मिलेगी. परिजनों को मौत की जानकारी तो तब हुई, जब उन्हें छत से तेज दुर्गंध आई.

इसे भी पढ़ें- 2 पैग के लिए मौत का खेल! शराब देने से इंकार किया तो युवकों ने पिटाई कर अधेड़ की छीनी सांसें, हैरान कर देगी हत्या की वारदात

वहीं दुर्गंध आने के बाद परिवार के लोग कमरे के पास गए और दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. जिसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा को तोड़ा और अंदर जाकर देखा कि संजीव गुप्ता की लाश फंदे से लटकी थी. लाश देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. पुलिस जानकारी मिलते मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है.