राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर हमला कर दिया। घायल युवक कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है, जिसने हाल ही में दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑपरेशन किया और क्षतिग्रस्त अंग को जोड़ दिया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला घटना के बाद फरार हो गई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला बिहार भाग गई है, जिसके बाद एक टीम को कटिहार भेजा गया है।

आरोपी के शादी करने से नाराज थी महिला

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय रमेश (परिवर्तित नाम) कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर है, जो जगतपुर गांव में एक क्लिनिक चलाता है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात दो बच्चों की मां शायरा से हुई थी। इसके बाद दोनों वजीराबाद की गली नंबर नौ में लिव-इन पार्टनर की तरह साथ रहने लगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले रमेश ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली थी, जिससे शायरा बेहद नाराज चल रही थी। इसी बीच बुधवार को रमेश शायरा से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मामला हिंसक हो गया। घटना में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे आपसी विवाद और दूसरी शादी को लेकर नाराजगी प्रमुख वजह मानी जा रही है।

मौका देखकर काटा प्राइवेट पार्ट

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने वारदात से पहले युवक को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया था और उसके बाद मौका देखकर उस पर गंभीर हमला किया। जांच में पता चला है कि घायल युवक पिछले दो वर्षों से वजीराबाद निवासी आरोपी अमीना खातून के साथ रिश्ते में था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और वे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। पीड़ित युवक ने अपने बयान में बताया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और आरोपी महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद युवक गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी महिला की तलाश जारी है।

खुद पहुंचा अस्पताल

पुलिस के अनुसार, नाराज महिला ने मौका देखकर युवक पर धारदार हथियार से हमला किया और वारदात के बाद फरार हो गई। घायल युवक किसी तरह खुद को संभालते हुए उपचार के लिए बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में धारदार हथियार से हमला करने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी महिला घटना के बाद दिल्ली छोड़कर भाग गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम कटिहार भेजी गई है।

दूध में नशीला पदार्थ मिला वारदात

वजीराबाद इलाके में लिव-इन विवाद से जुड़े हमले के मामले में घायल युवक रमेश (परिवर्तित नाम) को पहले बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मेडिकल रिपोर्ट हासिल करने के साथ ही पीड़ित का बयान भी दर्ज किया। युवक ने आरोप लगाया कि महिला ने रात के समय उसके दूध में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला दिया था। पीड़ित के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे जब वह बेहोशी की हालत में था, तभी महिला ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m