SL vs PAK T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप 2 में सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

श्रीलंका और पाकिस्तान T20I क्रिकेट में अब तक 24 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 14 जीत दर्ज की हैं, जबकि श्रीलंका को 10 बार सफलता मिली। आंकड़ों के लिहाज से पाकिस्तान आगे है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में दबाव और परिस्थितियाँ अक्सर इतिहास को बदल देती हैं।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

पिच स्पिन-फ्रेंडली मानी जाती है। स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि तेज गेंदबाज भी मदद महसूस करेंगे। बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में सतर्क रहना होगा, लेकिन एक बार सेट हो जाने पर बड़ी पारी खेल सकते हैं। पिछले इंग्लैंड और पाकिस्तान मैच में भी यही देखा गया, जहां हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा, जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। पल्लेकेले में अब तक कुल 35 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें पहली बल्लेबाजी वाली टीम ने 17 और दूसरी बल्लेबाजी वाली टीम ने 15 मुकाबले जीते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SL vs PAK T20 World Cup 2026)

श्रीलंका की प्लेइंग 11:

पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना

पाकिस्तान की प्लेइंग 11:

साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारीक, अबरार अहमद

मैच कहां देखें लाइव? (SL vs PAK T20 World Cup 2026)

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें। पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें, ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके। इसके साथ ही Lalluram.com वेबसाइट पर भी मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध रहेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H