UP Weather Update: यूपी में गर्मी का कहर तेज देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे लोगों को दिन में तेज धूप और गर्मी का एहसास होगा। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी।
तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 20 से अधिक जनपदों में तापमान बढ़ने के आसार है। जिनमें अलीगढ़, बागपत, हाथरस,हापुड़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, देवरिया, मथुरा, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बस्ती और फतेहपुर जिले के आस-पास के (UP Weather Update) इलाके शामिल है। इस दौरान कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर ज्यादा देखने को (UP Weather Update) मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल सूखा और गर्म ही रहने वाला है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

